नदी महोत्सव कल से बांद्राभान में

सच संवाददाता ॥ भोपाल
पंचम नदी महोत्सव का उद्घाटन कल प्रात: 11 बजे बांद्राभान में होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग, जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सुरेश सोनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्श विद्या मंदिर राजकोट के स्वामी परमानंद मौजूद रहेंगे। नदी महोत्सव के पहले दिन समानांतर चर्चा सत्र का आयोजन भी किया गया है, जिसमें समग्र सत्र में मुख्य वक्ता के रूप मे केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री भारती ठाकुर, सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड श्रीनिवास मूर्ति, निदेशक पैरवी अजय झा, निदेशक श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान, डॉ अनिर्बन गांगोली सहभागिता निभाएंगे। सत्र संयोजक अतुल जैन रहेंगे। 17 को पंचम नदी महोत्सव का समापन किया जाएगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं खनिज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। समापन अवसर की अध्यक्षता मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा करेंगे।
देश विदेश के प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
पंचम नदी महोत्सव का उद्घाटन कल होगा। नदी महोत्सव में नदी संरक्षण एवं नदी पर चर्चा के लिए देश विदेश से लगभग 350 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 16 मार्च को प्रात: 9 बजे से प्रात: 10.30 बजे तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक समानांतर सत्र होंगे, जिसमें नदी किनारे की संस्कृति एवं समाजए नदी कृषि एवं आजीविका का परस्पर संबंधए नदी का अस्तित्व और जैव विविधिता तथा सहायक नदियों का संरक्षणए नीतियां नियम और संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। सायं 4.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक समग्र सत्र का आयोजन किया जाएगा। सायं 6.30 बजे से नदी से संवाद अर्थात नर्मदाष्टक का गान किया जाएगा। सायं 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 17 मार्च को प्रात: 10 बजे बांद्राभान में सामूहिक बैठक एवं अनुभव कथन किया जाएगा। प्रात: 11.30 बजे समापन एवं दोपहर 1 बजे भोजन का समय निर्धारित किया गया है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें