विदेशी सैलानियों के साथ खेली जाती है कपड़ा फाड़ होली

जयपुर। होली का त्यौहार रास, रंग और रोमांच का है। रंग-बिरंगे माहौल को महसूस करने और इसमें डूबने के लिए विदेशी भी यहां खिंचे चले आते हैं। यहां होली सिर चढ़कर बोलती है। आखिर यहां की होली का नाम भी तो कपड़ा फाड़ होली है।यूं तो राजस्थान में होली के त्यौहार पर अलग अलग रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन ब्रहृमानगरी पुष्कर में होली का खुमार कुछ अलग हटकर ही छाता है, जिससे न तो देशी और न हीं विदेशी बच पाते हैं। पुष्कर की कपड़ाफाड़ होली ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी धाक जमा ली है, जिसके चलते महीने भर पहले से ही पुष्कर में विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पुष्कर की कपड़ाफाड़ होली धीरे धीरे एक ग्लोबल इवेंट के रूप में अपनी पहचान बना रही है।पर्यटकों की भीड़ के चलते पुष्कर के सभी होटल्स खचाखच भर गए हैं, वहीं न्यू ईयर के बाद पुष्कर के बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। यहां विदेशी सैलानियों के साथ स्थानीय और देशी पर्यटक बड़ी धूमधाम के साथ होली खेलते हैं और एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ते हैं, हालांकि इस दरमयान आज तक कभी कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली है।ये होली पुलिस प्रशासन की निगरानी में ही खेली जाती है। गौरतलब है कि विदेशियों में भारत के त्यौहारों को लेकर पिछले कुछ समय से काफी क्रेज बढ़ा है ऐसे में होली का त्यौहार विदेशी लोगों को काफी भाता है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें