होली में सतरंगी रंगों की बौछार…

भोपाल में होली के मौके पर राजनीतिक दल के नेता, आमजन और महिला-पुरुष सब ने सतरंगी रंगों की बौछारों के बीच भाईचारे के पर्व पर रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फाग गीत गाए तो उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान, विधायक रामेश्वर शर्मा, सुरेंद्रनाथ सिंह, अनिल अग्रवाल, राम बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, भाजपा की प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, पीसी शर्मा, भाजपा पार्षद मनोज राठौर, कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान ने होली के शुभ अवसर पर लोगों से शुभकामनाएं स्वीकार कीं और मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। वहीं भेल ईडी के बंगले पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भेल मुखिया डीके ठाकुर को कर्मचारियों ने गुलाल लगाकर बधाईयां दी। वहीं महार समाज संगठन ने पदाधिकारी व सदस्यों ने भी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें