दो साल पहले काटी रसीद अब घर-घर होगा सर्वे

स्लम क्षेत्र की जनता में बढ़ रही नाराजगी
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
नगर निगम के वार्ड 55 में आने वाले क्षेत्र बागसेवनिया में निगम के कर्मचारियों द्वारा नर्मदा जल की राशि वसूलने के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है। लगभग दो साल पहले इस स्लम क्षेत्र में स्थानीय घरों में कनेक्शन 20 रूपए की रसीद काटकर दी गई थी। नर्मदा जल की वसूली के लिए दो साल तक निगम द्वारा कोई पहल नहीं की गई और एक सर्वे के आधार के बाद उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है कि वे दो साल का पानी बिल और कनेक् शन की राशि सहित लगभग 7-8 हजार रूपए अदा करने के लिए नगर निगम के वार्ड कार्यालय आए। इस तरह से निगम की कार्यवाही के बाद स्थानीय उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
बाशिंदों का कहना है कि बागसेवनिया जो कि स्लम क्षेत्र में आता है यहां के रहवासियों से 3 हजार रूपए नर्मदा कनेक्शन और दो साल का बिल जो कि 180 रूपए मासिक के आधार के साथ ही पैनाल्टी लगाने की बात सर्वे करने आ रहे नगर निगम के कर्मचारी कह रहे है। बाशिंदों का कहना है कि निगम ने दो साल में कभी पानी के बिल नहीं भेजे और अब एक साथ राजस्व वसूली के दबाव बनाया जा रहा है।
इस कारण क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ जनता में आक्रोशउ पनपता नजर आ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की डिमांड बढऩे के कारण निगम द्वारा अब यहां बकाया बिल की राशि एक साथ वसूलने के लिए घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। बाश्ंिादों का कहना है कि एक साथ कोई भी उपभोक्ता इतनी राशि जमा नहीं कर सकता है इसलिए पानी के कनेक्शन राशि को तीन किश्तों में वसूला जाए और पानी का बिल भी अलग-अलग आधार पर लिया जाए। निगम द्वारा किए गए सर्वे में जनता में गुस्सा बढ़ता दिखाई दे रहा है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें