लड़की के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने चप्पलों से की पति की पिटाई

मध्यप्रदेश के भोपाल से पति, उसकी प्रेमिका और पत्नी के बीच झगड़े का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोहेफिजा इलाके के एक फिटनेस सेंटर का बताया जा रहा है। इसमें पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ मस्ती करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी आगबबूला हो गई और बाल पकड़कर उसकी प्रेमिका की पिटाई करने लगी। पति जब उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो पत्नी ने चप्पलों से उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पत्नी को था शक 
पुलिस के मुताबिक, पत्नी को अपने पति पर काफी दिनों से शक था। एक बार उसने अपने पति को एक लड़की के साथ बाइक पर देखा था। इसके बाद से पत्नी अपने पति का पीछा करने लगी। 15 अक्तूबर को शाम छह बजे पत्नी अपनी बहन के साथ पति का पीछा करते हुए फिटनेस सेंटर पहुंची, जहां उसने उसे प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा। 

पत्नी का आरोप पति ने दी गालियां 
पत्नी का आरोप है कि जब उसने अपने पति से लड़की के बारे में पूछा तो वह उसे गालियां देने लगा। इसके बाद उसकी पिटाई भी की, इसमें उस लड़की ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद पत्नी ने भी प्रेमिका और अपने पति की चप्प्लों से पिटाई कर दी। वहीं युवती का कहना है कि युवक की पत्नी अपनी बहन के साथ उसके पास आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसे कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि पत्नी की ओर से 15 अक्तूबर को दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया गया है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें