रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी

कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनिया को पहला टीका देने वाले देश रूस में एक बार फिर संक्रमण ने पैर पसार लिया है। यहां हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं तो 24 घंटे में हजार से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 40,096 नए केस दर्ज किए गए तो 1,159 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बीच मॉस्को ने 11 दिन के लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान करते हुए सभी गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

यूरोप में इस समय सबसे अधिक नए केस रूस में ही आ रहे हैं। रूस ने भले ही सबसे पहले स्पूतनिक वी और अन्य टीके बना लिए, लेकिन यहां टीकाकरण की दर काफी कम है। हाल के सप्ताह में जिस तेजी से यहां संक्रमण फैल रहा है वह महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। 

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के साथानों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों पर भी ताले लटक गए हैं। खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। 


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें