मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, 24 को डाले जाएंगे वोट

मुंगावली में कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह यादव एवं भाजपा ने बाई साहब यादव को मैदान में उतारा हैं.(प्रतीकात्मक तस्वीर)

भोपाल: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के लिए 24 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया. कोलारस उपचुनाव में 22 तथा मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. हालांकि, इन दोनों सीटों पर भाजपा एवं कांग्रेस में मुख्य मुकाबले की उम्मीद है. कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने देवेन्द्र जैन को टिकट दिया है. वहीं, मुंगावली में कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह यादव एवं भाजपा ने बाई साहब यादव को मैदान में उतारा हैं.

कोलारस निर्वाचन क्षेत्र के 2,44,457 मतदाता हैं. इनमें 1,30,697 पुरूष, 1,13,753 महिला और 7 थर्ड जेंडर शामिल हैं. वहीं, मुंगावली में 1,91,009 मतदाता हैं. इनमें 1,02,0 75 पुरुष, 88,933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता है. गौरतलब है कि प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस उपचुनाव को राजनीतिक गलियारों में सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है.


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें