2 साल बाद मेंटर के रूप में भारतीय टीम से जुड़े माही

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। आज टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वार्म-अप मैच खेलेगी। मैच से पहले bcci ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दो तस्वीरें शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘किंग का बहुत गर्मजोशी से स्वागत।’

अपनी कप्तानी में भारत को पहला टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। वह रविवार को टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े। धोनी के साथ टीम के कोच रवि शास्त्री भी नजर आए।अभी कुछ दिन पहले धोनी ने IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में चौथी बार विजेता बनाया था। IPL खत्म होने के तुरंत बाद वो टीम इंडिया से जुड़ गए। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें