मोंटे कार्लो लेकर आया ट्रेंडी जैकेट्स और ब्लेजर का नया कलेक्शन

नई दिल्ली। कपडों के ब्रांड मोंटे कार्लो ने हाल ही में जैकेट्स और ब्लेजर्स की अपनी नई रेंज लांच की है। यह पुरुषों, महिलाओं और किशोरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। यह नया कलेक्शन दुनिया भर सबसे बेहतरीन फैशन ट्रेंड को अपने भारतीय खरीदारों के लिए लेकर आया है। नए कलेक्शन में पुरुषों के लिए पूरी रेंज है। स्टाइलिश जैकेट, कोट, ट्रेंच कोट, नेहरू जैकेट तक जिसमें आकर्षक कलर,कट और पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर यह एक ऐसा कलेक्शन है जिसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। मोंटे कार्लो की कार्यकारी निदेशन मिस मोनिका ओसवाल कहती हैं कि नए रेंज के जैकेट्स और ब्लेजर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप स्मार्ट और एलिगेंट दिखें। तो आप चाहे एक ट्रेंडी टीनएजर हों अथवा एक फैशन कॉन्शियस प्रोफेशनल, आपके लिए इस कलेक्शन से अपने लिए चुनने को बहुत कुछ है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें