भाजपा की बैठक में होगी लोस चुनाव पर चर्चा

नई दिल्ली ॥ एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पार्टी के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ 28 फरवरी को यहां 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर र्चचा करेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दिनभर चलने वाली र्चचा में संगठनात्मक तैयारी, महत्वाकांक्षी केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन, लोकसभा चुनाव की तैयारी, देशभर के 10 करोड़ गरीब परिवारों को स्वास्य बीमा उपलब्ध कराने की केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना और ”एक राष्ट्र-एक चुनावÓ जैसे मुद्दों पर प्रमुख रूप से र्चचा की संभावना है। भाजपा के 14 मुख्यमंत्री हैं और बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और जम्मू एवं कश्मीर जैसे राज्यों में उपमुख्यमंत्री हैं। बिहार में भाजपा के गठबंधन भागीदार जनता दल (यूनाइटेड) और जम्मू एवं कश्मीर में ”पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीÓ (पीडीपी) है। पदाधिकारियों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने बैठक में तैयारी करके आने के लिए एक पांच-सूत्री नोट भेजा है। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव द्वारा लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों से ”शक्ति केंद्रÓ बनाने और ”पन्ना प्रमुखÓ की नियुक्ति करने के साथ ही जमीनी स्तर की तैयारी को विस्तार से पेश करने के लिए कहा गया है।
राज्यों को गरीबों को ध्यान में रखकर चलाई गई केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन और सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वगरें जैसे जन-धन, मुद्रा, उज्ज्वला, आवासीय व अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति रपट पेश करने के लिए कहा गया है।
”एक राष्ट्र-एक चुनावÓ पर भी तीन पृष्ठ का एक नोट भेजा गया है, जिसके संबंध में मुख्यमंत्रियों से सरकार या संगठन के एक वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में समितियों का गठन करने के लिए कहा गया है, ताकि यह मुद्दा सार्वजनिक रूप से जोर पकड़ सके।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें