श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या-हेमा, 3.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुंबई. shree devi की पार्थिव देह को मंगलवार रात दुबई से मुंबई लाया गया। बॉडी को एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स ले जाया गया था। वहीं सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए ‘सेलिब्रेशन क्लब’ में रखा गया है। यहां asverya राय बच्चन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, माधुरी दीक्षित, तब्बू, सलमान खान, अजय देवगन, काजोल, कैटरीना कैफ, सुभाष घई, अरबाज खान, ट्विंकल खन्ना, आदित्य पंचोली, विवेव ओबेरॉय, स्वरा भास्कर, सरोज खान, नील नितिन मुकेश, जया बच्चन, अब्बास-मस्तान, जैकी भगनानी सहित कई सेलेब्स का तांता लगना शुरू हो गया है। 2 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा….

– अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को पहले ‘सेलिब्रेशन क्लब’ में रखा गया है। इसके बाद यहीं से दोपहर 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। करीब 3.30 बजे विले पार्ले स्थित पवनहंस मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।

– बता दें, दुबई पुलिस के इंडियन कॉन्स्युलेट और उनकी फैमिली को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद कर दिया। श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के होटल में रात करीब 11.30 बजे हुई थी।

श्रीदेवी की मौत का केस बंद, बोनी कपूर को क्लीन चिट

– दुबई प्रशासन से क्लीयरेंस मिलने के बाद श्रीदेवी की बॉडी को लेप किया गया। इस प्रॉसेस में करीब 2 घंटे लगे।

– इससे पहले दुबई मीडिया ऑफिस ने ट्वीट कर बताया, “पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि सारी जांच पूरी कर ली गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने के कारण हुई। लिहाजा उनके केस को बंद किया जाता है।”

– उधर, दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस केस में ऐसा कुछ नहीं मिला जिस पर संदेह किया जा सके।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें