नीति नहीं, नीयत से आएंगे अच्छे दिन : तरुण सागर

जयपुर ॥ एजेंसी
क्रांतिकारी संत के नाम से मशहूर दिगम्बर जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा है कि जब देश में नेताओं की नीयत सही हो जाएगी और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, तब जनता के अच्छे दिन अपने आप ही आ जाएंगे।
मुनिश्री ने कहा देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि यहां हर नेता के पास नीतियां तो बहुत है लेकिन नीयत ठीक नहीं है। इसके बिना अच्छे दिन संभव नहीं हैं।आतंकवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का जितना बजट होता है, उतनी तो हमारे यहां चोरियां हो जाती हैं। इसके लिए मुनिश्री ने नीरव मोदी, ललित मोदी जैसे कई लोगों के उदाहरण दिए। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि सत्ता के खिलाफ सच बोलने का साहस पैदा करना होगा। नेताओं के रिटायर्डमेंट के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की सेवानिवृति की एक सीमा होती है लेकिन नेता अंतिम सांस तक पद पर बना रहना चाहता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 75 वर्ष होने के बाद चुनाव नहीं लडऩा चाहिए।75 साल के बाद राजनीति छोड़ युवाओं को मौका देना चाहिए। विधानसभा में भूत-प्रेत के साए पर उन्होंने इनका अस्तित्तव स्वीकारा और कहा कि भवन का वास्तु ठीक करा लेना चाहिए। ट्रिपल तलाक कानून का महिलाओं द्वारा विरोध करने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाया बिल महिलाओं के हित में है। वे कट्टरपंथियों के बहकावे में सड़कोंं पर उतर रही हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें