महज 10 डॉलर की है बेशकीमती ऑस्कर ट्रॉफी

नई दिल्ली। ऑस्कर मनोरंजन की दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी मानी जाती है। इस साल ऑस्कर किसके नाम होता है इसकी घोषणा 5 मार्च को होगी। इस अवॉर्ड की ट्रॉफी का एक अलग ही महत्व होता है। जहां हर कलाकार इस ट्रॉफी को पाने का ख्वाब देखता है। वहीं क्या आप जानते हैं इस अवॉर्ड की ट्रॉफी की कीमत कितनी होती है? सोने की परत में लिपटी ऑस्कर ट्रॉफी देखने में भले ही बेहद महंगी दिखती हो, पर इसकी कीमत महज 10 डॉलर है यानी करीब 652.10 पैसे। बता दें, अभी 1 डॉलर की कीमत भारत में करीब 65 रुपये है।एंटरटेनमेंट वीकली में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार 10 डॉलर की इस ट्रॉफी को बनाने में दरअसल, 400 डॉलर का खर्च आता है। वहीं एक नियम के मुताबिक नीलामी के लिए भेजे जाने से पहले 10 डॉलर में अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंस को इस ट्रॉफी की पेशकश करना जरूरी है। यही वजह है कि ऑस्कर ट्रॉफी 10 डॉलर की मानी जाती है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें