दोनों उपचुनाव में बेहिसाब पैसे का इस्तेमाल हुआ, फिर भी जनता हमारे साथ: सिंधिय

भोपाल। मुंगावली और कोलारस उपचुनावों में जीत के बाद गुना-शिवपुरी सांसद  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस ने मुझे जो जो भी जिम्मेदारी मुझे कांग्रेस ने दी है, उसे निभाना मेरा कर्तव्य है और जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका पूरी तरह से पालन करुंगा। उन्होंने विधानसभा उपचुनावों में मिली जीत पर कहा कि अब प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। कॉन्फ्रेंस में  कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद रहे।

-इस चुनाव में कांग्रेस की नाक कट गई, कम मॉर्जिन से जीत मिली है। इस सवाल पर सिंधिया ने कहाकि किसकी नाक कटी है, और कौन हारा है। ये विश्लेषण मैं नहीं करुंगा, ये आप करें तो बेहतर होगा। जहां तक मार्जिन की बात है तो हमारी स्थिति पहले से बेहतर हुई है। जबकि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ही नहीं, बल्कि उनका पूरा मंत्रिमंडल कोलारस और मुंगावली विधानसभा में जुटा हुआ था।

चुनाव में बही पैसों की नदियां…

-मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनावों में आखिरी तीन दिन में पैसों की नदियां बहाई गईं। बेहिसाब पैसों का इस्तेमाल किया गया। जहां पर पैसे के साथ गाड़ी पकड़ी गईं, पुलिस ने खुद पकड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी की आंख फोड़ने की कोशिश की गई तो जो भी भाजपा के पास था, वह सब उन्होंने झोंक दिया था।

हजारों फर्जी मतदाता पकड़े गए…

-सिंधिया ने कहा कि उपचुनावों में हजारों फर्जी मतदाता कोलारस और मुंगावली में पकड़े गए, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा कि चुनाव आयोग ने इसे खुद संझान में लिया और सीएम समेत उनके मंत्रियों को सेंसर किया। उन्हें नोटिस दिया गया। इन सबके बावजूद इससे अब समझिए कि किसकी नाक कटी और किसकी जीत हुई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुना रहे हैं व्यथा…

-भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और सरताज सिंह प्रदेश की व्यथा सुना दें तो प्रदेश की जनता की क्या हालत होगी। वह स्वयं समझा जा सकता है।

पांच साल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा…

अगले पांच साल के लिए जनता हमें मौका मौका देती है तो हम उसके लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। उसके बाद उनके पास जाएंगे। कांन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि अब प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता ने मन बना लिया है कि अब भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। मुझसे कई लोगों ने पूछा था कि उपचुनाव सेमीफाइनल है, लेकिन मैंने कहा था कि यह फाइनल ही है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें