इंजीनियरों की हड़ताल से सेवाएं होंगी प्रभावित

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले आंदोलन कर रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने अब हड़ताल की चेतावनी दी है। हड़ताल के पहले क्रमिक छह दिनों तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे, तो वे 16 मार्च को वादा निभाओ रैली निकाल कर विधानसभा का घेराव करेंगे।। इसके बावजूद यदि समस्याएं हल नहीं होती हैं तो 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। पदोन्नति, क्रमोन्नति, ग्रेड-पे बढ़ाने और संविदा पर रखे गए इंजीनियरों को नियमित करने की मांग कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर 7 मार्च से आंदोलन पर हैं। 12 दफ्तर परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारा संघ समझौता नहीं करता, संगठन की ताकत 5 क्या 25 मांग भी पूरा कराकर ही दम लेगा। वक्ताओं ने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी नहीं तो कभ्ी नहीं, हमें अपनी ताकत दिखानी होगी।
लडऩे वालोंं की कभी
हार नहीं होती…
मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष इंजीनियर देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि लडऩे वालों की कभी हार नहीं होती और हारने वाला हमेशा विजय होता है, क्योंकि जो लड़ा ही नहीं वह विजय कैसे प्राप्त कर सकता है। लडऩे वाला आज नहीं तो कल विजय जरूर होगा। हमेशा उसे कुछ न कुछ हासिल होता है। इसलिए हमेशा समस्याओं के खिलाफ लड़ते रहो, आवाज बुलंद करते रहो।
जनसामान्य को हो सकती है परेशानी
एसोसिएशन के महामंत्री आरकेएस तोमर का कहना है कि पिछले एक वर्ष पहले बनाई गई कमेटी द्वारा अभी तक अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, न ही शासन स्तर पर निराकरण हेतु कोई कार्यवाही की गई है, जबकि संघ निरंतर कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों से भेंट कर निवेदन करता आया है। उनका कहना है कि वर्तमान में अल्पवृष्टि के कारण विभिन्न जल स्रोतों में जल भराव की कमी है, अनेक परियोजनाओं के निर्माण कार्य, रख रखाव के कार्य प्रगति पर हैं। संघ के सदस्य एक जिम्मेदार शासकीय सेवक के साथ जिम्मेदार नागरिक भी हैं तथा शासन की नीतियों के क्रियान्वयन में हमेशा सहयोगी रहे हैं। आवश्यक एवं मूलभूत सेवाओं को जन सामान्य तक लगातार पहुंचाते हैं, किन्तु मांगों के निराकरण में शासन द्वारा अनावश्यक उपेक्षा एवं विलंब के कारण आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें