मण्डी में जैविक खाद का बनेगा आउटलेट

सदुपयोग ॥ कम्पोस्ट खाद संयंत्र लगाने जगह की तलाश
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
नगर निगम करोंद स्थित कृषि उपज मंडी प्रशासन के सहयोग से मंडी में जैविक खाद बनाने के लिए संयंत्र लगाएगा। संयंत्र लगाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के अंतर्गत शहर के विभिन्न संस्थानों, मैरिज गार्डन, होस्टल, रेस्टोरेंट, कॉलेज, रहवासी कालोनियों में कम्पोस्ट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।
नगर पालिक निगम, भोपाल के बड़े कम्पोस्ट प्लांट से प्रतिमाह कम्पोस्ट उत्पादन हो रहा है। इस कम्पोस्ट की उपलब्धता भोपाल शहर के आस-पास के गावों में किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने 500 कम्पोस्ट खाद संयंत्र स्थापित की योजना बनाई है। नगर निगम द्वारा शहर में विभिन्न संस्थानों, रहवासी कालोनियों में सार्थक संस्था के सहयोग से 90 कम्पोस्ट प्लांट स्थापित कर दिए गए है और आगामी दिनों में शहर में कुल 500 कम्पोस्ट खाद संयंत्र स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। निगम के कम्पोस्ट प्लांट और शहर में स्थापित होने वाले अन्य संयंत्रों से उत्पन्न होने वाली खाद को शहर के आसपास के किसान अपने अपनी खेती में उपयोग करने के लिए किसान संगठनों को जागरूक किया जाएगा। इस खाद का उपयोग नगर निगम प्रशासन अपनी नर्सरी में कर रहा है। प्रदेश सरकार ने जैविक खाद के उपयोग से उत्पन्न होने वाले अनाज और सब्जियों आदि उत्पाद का मूल्य भी अधिक रखा है, जिससे किसान जैविक खाद के उपयोग के लिए तैयार हो।
शासन की सहायता से जैविक खाद से पैदा होने वाले उत्पादों के विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डी में पृथक से विक्रय केन्द्र स्थापित करने की योजना के संबंध में नगर निगम प्रशासन ने किसानों को जानकारी भी दी।
सार्थक संस्था लगा रही प्लांट
सार्थक संस्था के माध्यम से जैविक खाद बनाने के संयंत्र स्थापित किए जा रहे है। संस्था के इम्त्यिाज अली ने बताया कि कम्पोस्ट प्लांट में तैयार की जा रही जैविक खाद में उपलब्ध आवश्यक तत्वों की जांच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सायल में करायी जा रही है। भोपाल में कृषि उपज मण्डियों में जैविक खाद का आउटलेट स्थापित किया जाएगा। जिससे किसानों को आसानी से गुणवत्तापूर्ण जैविक खाद उपलब्ध कराई जा सके। गीले कचरे से बनने वाली खाद का विपणन सार्थक संस्था द्वारा कराया जाएगा। संस्था के द्वारा खाद की गुणवत्ता के साथ-साथ परिणामों पर भी फालोअप किया जाएगा।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें