MP Election Result 2020: साख बचाते दिख रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्रियों ने बना रखी है बढ़त

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. यह उपचुनाव बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी अहम है. 230 सदस्यों वाली विधानसभा के हिसाब से अगर शिवराज सरकार को सत्ता में बने रहना है तो उन्हें कम से कम 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी, जबकि सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतनी होंगी. शुरुआती रुझानों में भाजपा 14 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. ऐसे में कमलनाथ का मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी का सपना अधूरा रहता दिख रहा है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस साल मार्च में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था. उनके साथ 22 कांग्रेसी विधायकों ने भी कमलनाथ सरकार का साथ छोड़ दिया था. ये सभी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे. कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और शिवराज चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. सिंधिया के कारण भाजपा सत्ता में आई तो उन्होंने अपने समर्थन वाले नेताओं को शिवराज सरकार में मंत्री बनवाया. ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 11 नेता शिवराज सरकार में मंत्री बने. आइए जानते हैं शिवराज सरकार में मंत्री रहे सिंधिया खेमे के नेताओं का उपचुनाव परिणाम में क्या हाल है…?

भाजपा के तुलसीराम सिलावट सांवेर से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू पीछे
भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत सुर्खी से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के पारुल साहू पीछे
भाजपा के इमरती देवी डबरा से आगे चल रही हैं, कांग्रेस के सुरेश राजे पीछे
भाजपा के प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के सुनील शर्मा पीछे
भाजपा के प्रभुराम चौधरी सांची से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के मदनलाल चौधरी पीछे
भाजपा के ओमप्रकाश सिंह भदौरिया मेहगांव पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के हेमंत कटारिया आगे
भाजपा के गिर्राज दंडौतिया दिमिनी से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के रवींद्र सिंह तोमर पीछे
भाजपा के सुरेश धाकड़ पोहरी से पीछे चल रहे हैं, बसपा के कैलाश कुशवाहा आगे
भाजपा के राज्यवर्धन सिंह बदनावर से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के कमल पटेल पीछे
भाजपा के बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के कनई राम लोधी पीछे
भाजपा के महेंद्र सिंह सिसौदिया बमौरी से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के कन्हैयालाल अग्रवाल पीछे


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें