CM शिवराज ने रीवा में किया ध्वजारोहण, राजधानी भोपाल में कुछ देर में निकाली जाएंगी झांकियां

रीवा: सीएम शिवराज सिंह चौहान 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज 9 बजे रीवा के एसएएफ मैदान में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया. वहीं, राजधानी भोपाल में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ध्वजारोहण किया. इस समय सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे हैं.

सुमित्रा महाजन को मिला को पद्मभूषण सम्मान, 8 बार लगातार लोकसभा चुनाव जीतने वाली एकमात्र महिला नेता

वहीं, मंत्रिपरिषद के सदस्य जिला मुख्यालयों पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

भोपाल परेड में 342 जवान हिस्सा लेंगे. जिसमें 66 महिला जवान शामिल होंगी. परेड में 11 अलग-अलग टुकड़ियां शामिल होंगी. गणतंत्र दिवस की झांकियों में मेट्रो ट्रेन नजर आएगी. वहीं, पुलिस की झांकी में माफिया अभियान को भी प्रदर्शित किया जाएगा. झांकी में आत्मनिर्भर भारत के अलावा आत्म निर्भर एमपी को दिखाया जाएगा.

हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष केवल 15 विभागों की झांकियां ही परेड में शामिल होंगी. पिछले बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 झांकियां शामिल हुई थीं.

काम की खबरः अब घर बैठे मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेंगे वोटर आईडी कार्ड, जानिए पूरा प्रोसेस

यहां देखें कौन से मंत्री कहां करेंगे ध्वाजारोहण
1- डॉ नरोत्तम मिश्रा मंत्री, दतिया
2- गोपाल भार्गव मंत्री, सागर
3- तुलसीराम सिलावट मंत्री, इंदौर
4- कुंवर विजय शाह मंत्री, खंडवा
5- जगदीश देवड़ा मंत्री, मंदसौर
6- बिसाहू लाल सिंह मंत्री, अनूपपुर
7- यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री, शिवपुरी

8- भूपेंद्र सिंह मंत्री, जबलपुर

9- मीना सिंह मांडवे मंत्री, उमरिया

10- कमल पटेल मंत्री, हरदा
11- गोविंद सिंह राजपूत मंत्री, छिंदवाड़ा
12- ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, पन्ना
13- विश्वास कैलाश सारंग मंत्री, सीहोर
14- डॉ प्रभूराम चौधरी मंत्री, रायसेन
15- डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया मंत्री, गुना
16- प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री, ग्वालियर
17- प्रेमसिंह पटेल मंत्री, बड़वानी
18- ओमप्रकाश सकलेचा मंत्री, नीमच
19- उषा ठाकुर मंत्री, होशंगाबाद
20- अरविंद भदौरिया मंत्री, भिंड
21- मोहन यादव मंत्री, उज्जैन
22- हरदीप सिंह डंग मंत्री, राजगढ़
23- राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगॉव मंत्री, धार
24-भारत सिंह कुशवाहा राज्यमंत्री, मुरैना
25- इंदर सिंह परमार राज्यमंत्री, शाजापुर
26- रामखेलावन पटेल राज्यमंत्री, सतना
27- रामकिशोर कावरे (नानो) राज्यमंत्री, बालाघाट
28- ब्रजेन्द्र सिंह यादव राज्यमंत्री, अशोकनगर
29- सुरेश धाकड़ राज्यमंत्री, बैतूल
30- आर पी एस भदौरिया राज्यमंत्री छतरपुर


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें