MP Coronavirus Live Updates: प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 21.02%, 24 घंटे में आए 10 हजार से ज्यादा मरीज

भोपालः मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया. राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व कई शहरी क्षेत्रों में आगामी आदेश तक कर्फ्यू गाइडलाइंस का पालन हो रहा है. कोरोना मरीजों की संख्या के मद्देनजर ही प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है. 

24 घंटे में आए 10,166 केस
मध्य प्रदेश में गुरुवार को 10,166 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं 53 लोगों ने वायरस के संक्रमण से अपनी जान गंवा दी. प्रदेश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 55,694 पहुंच गई है. बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है. 

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट  21.02%
24 घंटे में आए 10,166 मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर में 1693, जहां 6 लोगों की मौत हुई. वहीं राजधानी भोपाल में 1637 मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 8 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा. वहीं जबलपुर में 653 और ग्वालियर में 595 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, यहां क्रमशः 5 और 6 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा. 

इन जिलों में इस-इस तारीख तक कर्फ्यू
प्रदेश के 24 जिलों में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है. प्रशासन ने यहां के सभी नगरीय क्षेत्रों में गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं.

क्र.स्थान कब तक रहेगा कर्फ्यू
1जबलपुर 22 अप्रैल सुबह 6 बजे तक 
2भोपाल 19 सुबह 6 बजे तक 
3सिवनी 22 अप्रैल सुबह 6 बजे तक 
4उज्जैन 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक 
5इंदौर 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
6रतलाम 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
7खरगोन 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
8कटनी 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
9बैतूल 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
10छिंदवाड़ा19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
11बड़वानी 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
12मंडला19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
13देवास  19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
14विदिशा19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
15धार 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक 
16ग्वालियर 21 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
17टीकमगढ़19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
18झाबुआ 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
19रीवा21 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
20हरदा 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
21खंडवा23 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
22आगर 23 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
23सतना 25 अप्रैल सुबह 6 बजे तक
24बुरहानपुर 23 अप्रैल सुबह 6 बजे तक

facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें