हुस्न की मल्लिका बन स्टोर लॉन्च में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा अपने नए अंदाज से फैंस का दिल जीतती हैं। कभी अपने लुक्स तो कभी फेस एक्सप्रेशन से एक्ट्रेस बखूबी फैंस को दीवाना बनाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें देख फैंस का इम्प्रेस होना लाजमी है। इन तस्वीरों में शिल्पा लाल परी बनी नजर आ रही हैं। दरअसल, सोमवार को शिल्पा एक स्टोर लॉन्च में पहुंची। लुक की बात करें तो शिल्पा रेड कलर के वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, हॉट रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान शिल्पा ने रेड हाई हील्स कैरी किए थे। हुस्न की मल्लिका बन स्टोर लॉन्च पर पहुंची शिल्पा ने मीडिया के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। शिल्पा की ये अदा देख फैंस के होश उड़ गए। मिसेज कुंद्रा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा आखिरी बार डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में नजर आईं थीं। इसके अलावा शिल्पा ने ने 13 साल बाद फिल्मों में वापसी की है। हाल ही में उनकी फिल्म हंगामा 2 रिलीज हुई। शिल्पा शेट्टी फिल्म निकम्मा में नजर आएंगी।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें