महिला ने एक साथ 7 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स हैरान

हैदराबाद। कभी-कभी प्रकृति मेडिकल साइंस की दुनिया को हैरत में डाल देती है। ऐसा ही मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऐबटाबाद शहर से सामने आया है। यहा एक महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बच्चों की तस्वीर भी जारी की गई है। इस ट्वीट में बताया गया है कि जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया है।खबरों के मुताबिक बच्चों के पिता का नाम यार मोहम्मद है। उन्होंने कुछ टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि पत्नी जब गर्भवती थी तभी जांच के दौरान हमें पता चल गया था कि एक से ज्यादा बच्चे हैं, लेकिन यह नहीं पता था कि सात बच्चे हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें