वायुसेना के बाद नौसेना को भी मिल सकते हैं राफेल

पेरिस/नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की शान बने राफेल फाइटर जेट अब समुद्र में भी दुश्मन के कलेजे पर करारा वार कर सकते हैं। राफेल फाइटर जेट को बनाने वाली फ्रांस की कंपनी दसाल्ट एविएशन नौसेना के साथ इस संबंध में बात कर रही है। बताया जा रहा है कि राफेल का नौसैनिक संस्करण साल 2022 के शुरुआती दिनों में भारत आ सकता है। इस दौरान विमान की स्की जंप क्षमता का परीक्षण किया जाएगा, जो भारतीय विमानवाहक पोतों पर से टेकऑफ के लिए बेहद जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांसीसी कंपनी भारतीय नौसेना के मेगा डील पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें