प्रज्ञा ठाकुर के फिर बिगड़े बोल, बोलीं- एक विधायक है शर्मा, बुढ़ापे में सच बोलना नहीं सीखा, रावण बनोगे तो वध करना पड़ेगा

लोकसभा चुनाव में
जनता ने दिया जवाब
कांग्रेस ने भगवा को ही आरोपित कर
दिया। जिनको लोकसभा चुनाव में ऐसा
जवाब दिया कि आज भी पूरा देश
कहता है कि भोपाल के लोग बहुत
समझदार और देशभक्त है। विधर्मियों
को करारी चोट देना आपके ही वश में
है और एक भगवाधारी को भोपाल में
स्थापित कर दिया।

यह संपूर्ण ब्राह्मण समाज
का अपमान है
सांसद प्रज्ञा सिंह के बोल पर विधायक
पीसी शर्मा ने कहा
कि वह एक
महिला हैं और
जनप्रतिनिधि भी।
उनके मुख से शुद्ध
वचन नहीं
निकलते। वह भारत की सयता और
संस्कृति का लगातार अपमान करती
रहती हैं। पहले उन्होंने शहीद हेमंत
करकरे का फिर सिंधी समाज का
अपमान किया। इसके बाद मां नर्मदा
और मां गंगा का अपमान भी किया और
अब ब्राह्मण समाज का अपमान कर रही
हैं। ईश्वर उनका भला करे।

काले मन के व्यक्तियों
को बुरा लग गया

सांसद ने कहा कि विधर्मियों का नाम
कभी नहीं लेना, जो काले मन का
व्यक्ति यदि नर्मदा मैया की परिक्रमा
कर ले और उसका मन साफ नहीं हो।
तो इसमें किसकी गलती। इसलिए
हमने कहा कि नर्मदा मैया के जल से
मन को साफ कर लो। तो काले मन के
व्यक्तियों को बुरा लग गया। उन्होंने
अग्नि से अग्नि जलाना शुरू कर दिया।
मैं एक ही बात कहूंगी हम नर्मदा मैया
का कभी अपमान नहीं कर सकते,
योंकि नर्मदा मैया की लहरों में स्नान
करके हम संन्यासी और वैरागी होते है।
मेरा पुतला जलाने वाले
को भगवान ने बुला लिया

मैं संन्यासी हूं या नहीं। यह कुकर्मियों
को बताने या प्रमाणित करने की
जरूरत नहीं हूं। एक किसी व्यक्ति ने
कहा था कि साध्वी प्रज्ञा सिंह आएगी तो
हम उनका पुतला नहीं उनको जिंदा
जला देंगे। एक दो महीने बीते होंगे
भगवान ने उनको अपने पास बुला
लिया। मैं कहती हूं कि यों ऐसा काम
करते हो कि आपके स्वय लोग दु:खी
हो जाए। श्राप देना हमारा काम नहीं है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें