रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट

दो दिन पहले क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन आज फिर एक बार कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। विश्व की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाॅइन की कीमतों में आज 4% की गिरावट देखने को मिली है। CoinDesk के अनुसार बिटक्वाॅइन आज 62,740 डाॅलर पर ट्रेड कर रहा है। 

अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी गिरावट 

CoinDesk के अनुसार बिटक्वाॅइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (ethereum) आज 2% की गिरावट के साथ 4,112 डाॅलर पर ट्रेड कर रहा है। Cardano की कीमतों में 3% और DogeCoin की कीमतों में भी 3% की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा अन्य क्वाइन Shibu Inu, Binance Coin, Litecoin, XRP की कीमतों में भी पिछले 24 घंटे के दौरान गिरावट देखने को मिली है। वहीं, Solana की कीमतों में 10% की उछाल देखने को मिली है। 

इससे पहले बुधवार को बिटक्वाॅइन की कीमतें अपने उच्चतम स्तर 66,974 डाॅलर तक पहुंच गई थी। इससे पहले अप्रैल में बिटक्वाॅइन की कीमतें 64,895 प्रति डाॅलर थी। लेकिन उसके बाद से लगातार कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। बता दें कि बिटक्वाॅइन ETF आने के बाद एक बार फिर से निवेशकों का भरोसा क्रिप्टोकरेंसी पर बढ़ रहा है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें