सांसद प्रज्ञा सिंह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रेतात्मा भगाने की पूजा

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ राजधानी की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह द्वारा लगातार दिए जा रहे विवादित बयानों के विरोध में कांग्रेसजनों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। सांसद सिंह के बंगले के समीप एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने सडक़ पर ही पे्रतात्मा भगाने के लिए पूजा-पाठ किया। साथ ही सांसद प्रजा सिंह को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद प्रदीप सक्सेना मोनू ने कहाकि साध्वी पर किसी प्रेतात्मा का साया बार-बार आ जाता है और वे देश के शहीदों, ब्राहृमणों, जनप्रतिनिधियों, महात्मा गांधी आदि के खिलाफ अनर्गल शब्द बोलने लगती हैं। विधि विधान के साथ सडक़ पर ही सिंदूर, नीबू, काला कपड़ा, कील रखकर पूजा पाठ कर कांग्रेसजनों ने प्रेतात्मा भाग जा के नारे लगाए।
साथ ही तंत्र-मंत्र की सारी सामग्री सांसद सिंह के घर लगाने के लिए जिला प्रशासन के हवाले कर दी। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, राहुल भारती, पूर्व पार्षद वहीद लश्करी, सीएम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें