महाकाल मदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या

उज्जैन। महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी की शुक्रवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के समीप चाकू मारकर हत्या कर दी। महाकाल पुलिस ने बताया कि दिनेश मराठा उम्र 41 वर्ष निवासी गौंड बस्ती नृसिंह घाट कालोनी महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी है। शुक्रवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के कुछ दूरी पर ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिनेश के परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां डाक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि देर रात तक हत्या करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा था।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें