भारतीय स्टेट बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आरंभ

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय
प्रधान कार्यालय,भोपाल में सतर्कता
जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का
मुय ध्येय स्वतंत्र भारत, सत्यनिष्ठा से
आत्मनिर्भरता के साथ सप्ताह की
शुरुआत स्थानीय प्रधानकार्यालय परिसर
में सर्वश्री उमेश कुमार पाण्डेय, मुय
महाप्रबंधक द्वारा वृा के उच्च
कार्यपालकों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की
शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर
विनोद कुमार मिश्रा, नवागत मुय
महाप्रबंधक द्वारा अपने उद्बोधन में
उपस्थित उच्च कार्यपालकों को बैंकिंग
के सभी क्षेत्रों में सतर्कता सुनिश्चित करना
एवं सार्वजनिक हित प्रकटीकरण एवं
सूचना प्रदाता संरक्षण कानून के प्रति
जनता को जागरूक करने की
आवश्यकता पर बल दिया।
सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान
स्वतंत्र भारत / 75 , सत्य निष्ठा से
आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए
मध्यप्रदेश एवं छाीसगढ़ राज्य में स्थित
शाखाओं के स्टाफ सदस्यों के लिए निबंध
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
सप्ताह के दौरान नागरिकों के लिए
भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए विभिन्न
गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा
है। भोपाल वृा में पदस्थ कर्मचारी एवं
अधिकारियों के लिए आलेख प्रतियोगिता
तथा नागरिकों के लिए ग्रामसभा जैसे
गतिविधियों का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर ऋषि मेहता
उपमहाप्रबंधक एवं अन्य उच्च
कार्यपालक उपस्थित थे।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें