बच्चों को बलात्कार देखने के लिए किया जा रहा मजबूर

सूडान। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दक्षिण सूडान में औरतों के साथ ना केवल बलात्कार किया जाता है, बल्कि उनके बच्चों को अपनी मां के साथ बलात्कार होता देखने के लिए विवश भी किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार जांचकर्ताओं की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण सूडान में 40 ऐसे अधिकारी हैं जो युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।इनमें से पांच कर्नल स्तर के अधिकारी हैं जबकि तीन स्टेट गवर्नर्स हैं। इन अधिकारियों के नाम जाहिर नहीं किए गए हैं लेकिन आने वाले दिनों में सुनवाई के लिए उनके नाम जाहिर किए जा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि कुछ पीडि़त लोगों की गवाही से ये पता चला है कि उन्हें अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ बलात्कार करने के लिए विवश किया गया है। एक महिला ने यहां तक बताया है कि उनके 12 साल के बेटे को जीवित रहने के लिए अपनी दादी के साथ सेक्स करने के लिए विवश किया गया। दक्षिण सूडान में मानवाधिकार आयोग की प्रमुख यास्मिन सूक का कहना है कि यहां यौन हिंसा चरम पर है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें