निरंकारियों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

बाबा हरदेव सिंह का जन्म दिवस मना
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 64 वें जन्मदिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउंडेशन के तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें देशभर के 250 शहरों में 564 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई, अभियान से तीन लाख मिशन कार्यकर्ता शामिल हुए। संत निरंकारी मण्डल ब्रांच बैरागढ़ भी अभियान का हिस्सा बना। संतनगर में सफाई एवं पौधारोपण अभियान सिविल अस्पताल में चलाया गया, जिसमें महापौर आलोक शर्मा शामिल हुए। महापौर ने कहा कि मिशन जो यह सफाई अभियान और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण कर रहा है वह सराहनीय है। आलोक शर्मा ने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का सपना था कि हमारा देश स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित हो निरंकारी मिशन के अनुयायी अपना मानव धर्म निभा रहे हैं। इस अवसर पर सिविल अस्पताल अधीक्षिका डॉ. अलका परगनिहा ने भी स्वच्छता को लेकर जागरूक रहने का आव्हान किया।
अभियान में एमआईसी सदस्य कृष्ण मोहन सोनी, नगर निगम जोन एक अध्यक्ष दीपा वासवानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष साबूमल रीझवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बसंल, बैरागढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंदू भैया इसरानी, कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष वासदेव वाधवानी, भारतीय सिंधू सभा युवा शाखा इकाई के अध्यक्ष किषोर साधवानी आदि मौजूद थे। आभार ब्रांच संयोजक महेश वीधानी, संचालक अशोक नाथानी, चैरिटेबिल प्रभारी पुरूषोत्तम मुलानी, शिक्षक विजय कृपलानी आदि द्वारा किया गया।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें