व्यापम घोटाले में व्हिसिल ब्लोअर पारस सकलेचा ने थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल.के बहुचर्चित व्यापम घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर और रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रतलाम में पारस दादा के नाम से मशहूर सकलेचा पहले भाजपा और बाद में निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पारस सकलेचा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, अरुण यादव, सांसद कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

-इस मौके पर प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पारस सकलेचा भाजपा की नीतियों के खिलाफ होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वहीं, पारस सकलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने पारस सकलेचा को बधाई दी।

-बता दें कि, पारस सकेलचा मध्य प्रदेश के रतलाम में पारस दादा नाम से मशहूर हैं। वो रतलाम से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। वे रतलाम के महापौर और 2008 में निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। पारस व्यापम महाघोटाले के व्हिसल ब्लोअर हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि पारस सकलेचा कांग्रेस के टिकट पर रतलाम शहर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें