50 साल की अविवाहित महिलाओं को मिलेगी आजीवन पेंशन

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर आज कई घोषणाएं की। उन्होंने मुख्यमंत्री कोष की स्थापना का ऐलान करते हुए कहा कि अब अविवाहित महिलाओं को पचास साल के बाद आजीवन पेंशन दी जाएगी। उच्च न्यायालयों में महिला वकीलों की कम संख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने घोषणा की तीस प्रतिशत शासकीय अधिवक्ताएं महिलाएं होगी। मजदूर महिलाओं को डिलेवरी से पहले छठवें महीने से पोषण के लिए 4 हजार रुपए दिए जाएंगे।
महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिला दिवस के सुरक्षा संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया । इस मौके पर सीएम ने कार्यक्रम में आई महिलाओं से कहा कि सुरक्षा और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आना चाहिए । प्रदेश भर से आई महिलाओं का सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया।
भोपाल के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पूनम श्रोती को मुख्यमंत्री नारी रक्षा सम्मान पुरस्कार दिया गया। महिला दिवस के अवसर पर यह सम्मान की मां ग्रहण किया है।
ट्रेकवुमन सम्मानित
भोपाल मंडल की ट्रेकवुमन कपूरी बाई एवं बबीता झा कालीचरण का सहित भोपाल मंडल की महिला कर्मियों में आरती सिंह राजपूत लोको पायलट , प्रति सिंह सहायक लोको पायलट , दीपिका झरव?े सहायक लोको पायलट इटारसी, मंजू यादव लोको पायलट बीना, पूजा शर्मा उप स्टेशन अधीक्षक बीना, रानी गहलोत उप स्टेशन अधीक्षक अशोकनगर, रंगाबाई वाल्व मैन गुना, का सम्मान मुख्यमंत्री ने किया।
महिला कांग्रेस ने किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिवाजी नगर में समाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान उपस्थित रही। महिला दिवस के उपलक्ष्य में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर मालती मिश्रा के साथ ही स्वंय सेवी संस्था के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जुड़ी मीरा सिंह का सम्मान किया गया। इस मौके पर जयश्री हरिकरण, लक्ष्मी शैली, सकुन राय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। सम्मान समारोह के मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए महिला कांग्रेस निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में सरकार नाकामयाब हो रही है। सरकार का इस वर्ग की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। महिला कांग्रेस ने महिलाओं की प्रतिभाओं को निखारने एवं उनको सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव भी शामिल होंगे।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें