रिटायर्ड कर्मचारी भी बना रहे आंदोलन की रणनीति

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
प्रदेश के कर्मचारियों को जहां सातवां वेतनमान का लाभ दिया गया है, लेकिन विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को कई महीने गुजरने के बाद भी सातवां वेतनमान नहीं दिया गया है। सातवां वेतनमान के नाम पर सरकार ने केवल 10 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में आक्रोश है। सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी पेंशनर महासंघ की आज साधारण सभा की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी पेंशनर महासंघ की साधारण सभा की बैठक आज ठेंगड़ी भवन में आयोजित की गई है। बैठक दो सत्रों में चलेगी।
सुबह के सत्र में जहां दीप प्रज्जवन के बाद अतिथियों का स्वागत, आय-व्यय की प्रस्तुति, महामंत्री का उद्बोधन के साथ ही मुख्य अतिथि का उद्बोधन हुआ, वहीं दोपहर भोजन के बाद महामंत्री के साथ ही अन्य पदाधिकारियों का उद्बोधन होगा। महामंत्री खुरशीद सिद्दीकी का कहना है कि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री केपी सिंह ने रिटायर्ड कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया।
महामंत्री खुरशीद सिद्दीकी का कहना है कि शासन द्वारा 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को सातवें वेतनमान का लाभ न देकर मात्र 10 प्रतिशत देने की घोषणा कर दी है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिला स्तर पर किए गए आंदोलन की समीक्षा के साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 2017-18 का आय-व्यय भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, संभागीय अध्यक्ष, सचिव, जिला अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मधुकर सांवले, पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष बसंत पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश पालीवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती राधा गुप्ता, एसपी तिवारी, डीके गौर, मो. नातिक, हृदय राम यादव, नरेश शर्मा के अलावा समस्त प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें