Weird Creatures: पेड़ की जड़ जैसे समुद्री जीव को देख हैरानी में पड़े लोग, बोले- ‘आ गया Alien’

अमेरिका (USA) के अलास्का (Alaska) में प्रिंस ऑफ वेल्स आइसलैंड (Prince of Wales Island) के समुद्री तट पर पेड़ की जड़ जैसा दिखने वाला ये समुद्री जीव (Sea Creatures) मिला है. इस समुद्री जीव की बनावट पीपल के पेड़ की जड़ जैसी है. इसे अल्फोर्ड नामक एक महिला ने सबसे पहले देखा और इसका वीडिया बना लिया. अब ये वीडियो और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. लोग इस जीव के बारे में जानने को उत्सुक हैं कि इतना अजीब दिखने वाला ये जीव आखिर कौन है.(फोटो साभार- Facebook/sarah.vasseralford)

2/5
सोशल मीडिया पर समुद्री जीव के एलियन होने का दावा
Weird Creature look like peepal roots
बता दें कि ये अनोखा समुद्री जीव (Sea Creatures) ऑरेंज कलर का है. पीपल की जड़ की तरह दिखने के अलावा इसके कई अन्य छोटे अंग भी हैं और ऊपर की तरफ ये गोल है. इस समुद्री जीव के ऊपर की तरफ लाल रंग के कुछ निशान भी हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसके ऑक्टोपस या एलियन होने का दावा भी कर रहे हैं.(फोटो साभार- Facebook/sarah.vasseralford)

3/5
क्या है इस अजीबोगरीब समुद्री जीव का नाम
Weird Creature found near Prince of Wales
जान लें कि अलास्का के प्रिंस ऑफ वेल्स आइसलैंड के पास साराह नामक महिला ने इस अनोखे जीव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. साराह के अनुसार, इस समुद्री जीव का नाम बास्के स्टार है. साराह ने बताया कि उन्होंने इस समुद्री जीव का वीडियो बनाने के बाद वापस समुद्र में छोड़ दिया. उन्होंने समुद्री जीव (Sea Creatures) को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.(फोटो साभार- Facebook/sarah.vasseralford)

4/5
दुनियाभर में चर्चा का विषय बना ये समुद्री जीव
Weird Creatures Video viral on Social Media
गौरतलब है कि साराह द्वारा बनाए गए इस अजीबोगरीब समुद्री जीव के वीडियो को फेसबुक पर अब तक 62 हजार से ज्यादा यूजर शेयर कर चुके हैं और 4 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं.(प्रतीकात्मक फोटो/साभार- रॉयटर्स)

5/5
समुद्र में छुपे हैं हैरान करने वाले कई राज
many hidden secrets are inside sea
अलास्का (Alaska) में समुद्र से इस अजीबोगरीब समुद्री जीव (Sea Creatures) के मिलने के बाद फिर एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि समुद्र के अंदर बहुत सारे ऐसे राज छुपे हुए हैं जिनके बारे में इंसान को कोई जानकारी नहीं है.(प्रतीकात्मक फोटो/साभार- रॉयटर्स)


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें