सोनालीका ने किसान बैठक आय और उत्पादकता पर दिया जोर

नई दिल्ली। ट्रैक्टर ब्रांड में से एक और देश से नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात
ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर ने अविश्वसनीय प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए
हाल ही में मध्य प्रदेश, उार प्रदेश और राजस्थान में किसान बैठक का
आयोजन किया। जिसके दौरान किसानों को कृषि द्वारा बेहतर जीवन
अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन किया। सोनालीका का उद्देश्य किसानों
के बीच किसान बैठक के साथ नवीनतम शिक्षण प्रथाओं को बढ़ावा
देना और उन्हें उत्पादकता के साथ-साथ आय बढ़ाने के लिए लागत
प्रभावी तरीकों के बारे में शिक्षित करना है। कंपनी ने किसान बैठक के
दौरान किसानों के बच्चों के लिए सोनालीका ई-गुरुकुल के सत्र भी
आयोजित किए,ताकि किसानों के बच्चों का मानसिक और भावनात्मक
विकास सुनिश्चित किया जा सके और वे कल के जिमेदार नागरिक
बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। बैठक में जैविक खेती, कीटनाशकों पर
नियंत्रण, बेहतर फसल उपज, उचित सिंचाई, कृषि उन्नति, आदि के बारे
में किसानों ने अपने ज्ञान में सुधार भी सुनिश्चित किया।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें