साल के आखिरी हफ्ते की छुट्टी के साथ शुरुआत, शेयर बाजार बंद, रिलायंस-डिज्नी में हुई डील

नई दिल्ली:  सोमवार को साल 2023 के आखिरी हफ्ते की शुरुआत हो गई। साल के आखिरी हफ्ते की शुरुआत छुट्टी के साथ हुई है। सोमवार को शेयर बाजार बंद है।  25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बीएसई और एनएसई में कारोबार स्थगित है। वहीं कई शहरों में बैंकों की छुट्टियां भी है। शेयर बाजार बंद रहने के चलते  इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं आज एनएसई भी बंद है। इसके सारे सभी सेगमेंट में कारोबार बंद है।  कल मंगलवार को बाजार खुलेगा। 

वहीं सोमवार को रिलायंस-डिज्नी के बीच मेगा डील को लेकर बड़ी खबर आई। दोनों कंपनियों के बीच नॉन-बाइंडिंग टर्मशीट साइन हो गया है। इस डील इंटरटेनमेंट सेक्टर में बड़ा बदलाव आने वाला है। दोनों कंपनियों के बीच यह डील 51:49 के स्टॉक और कैश मर्जर से होगी। माना जा रहा है कि यह डील अगले साल फरवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा।  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ITR-1 (सहज) और ITR-4 (सुगम)  फॉर्म जारी कर दिया है।  इस बार इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 

नए बदलाव के तहत टैक्सपेयर्स को सालभर में प्राप्त हुए नकदी के साथ-साथ अपने सभी बैंक खातों की जानकारी देनी होगी।   पेटीएम के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर पेटीएम में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला शुरू हो गया है।  फिनटेक कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के लिए एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता अपनाया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटीएम ने इस छंटनी में अपने कुल कर्मचारियों के करीब 10 फीसदी हिस्से की छुट्टी कर दी है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें