बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लाम्बा की विषकन्या के रूप में हुईं ‘तेनाली रामाÓ में एंट्री

‘तेनाली रामाÓ के चाहने वालों के लिये एक नया ट्विस्ट इंतजार कर रहा है। दुश्मन राज्य विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय को नुकसान पहुंचाने के लिये एक गुप्तघाती को भेजा गया है।
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मिनिषा लाम्बा छल से हत्या करने वाली चंद्रकला का किरदार निभा रही हैं। वह एक विषकन्या है, जिसके खून में जहर है। चंद्रकला एक सुंदर महिला है और वह अपनी सुंदरता से अपने दुश्मनों को जाल में फंसा सकती है। बहुत ही छोटी उम्र से उसे थोड़ा-थोड़ा जहर खाने में दिया जाता है और उस जहर के काट को भी। इस वजह से ही वह जहर को पचा लेती है। समय के साथ-साथ उसका शरीर जहरीला बन गया है।
चंद्रकला विजयनगर पहुंचती है और राजा के करीब जाने का जाल बिछाती है। वह तथाचायज़् (पंकज बेरी) को महल में घुसने का माध्यम बनाती है। राजा की हत्या को अंजाम देने के लिये वह रानी तिरूमलम्बा से दोस्ती कर लेती है! रूप बदलने में माहिर चंद्रकला कई अलग-अलग रूप धारण करती है, वह अपने काम को पूरा करने के लिये किसी भी हद तक जा सकती है।
क्या चंद्रकला अपने दुष्ट इरादों में सफल हो पायेगी? क्या तेनाली रामा उसके छुपे इरादों को समझ पायेगा और राजा को बचा पायेगा? चंद्रकला की भूमिका निभा रहीं मिनिषा लाम्बा इस ट्रैक के बारे में कहती हैं, ”मुझे हमेशा ही मजेदार किरदार निभाना और इस तरह का काम करना पसंद है। ‘तेनाली रामाÓ में मेरा किरदार गुप्त और रहस्यमयी है। मैं खलनायिका चंद्रकला की भूमिका निभा रही हूं, जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा।ÓÓ


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें