‘वॉयस इंडिया किड्सÓ में ‘शोलेÓ के अंदाज में मनाई गई होली!

&ञ्जङ्क का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो, ‘द वॉयस किड्सÓ बड़े ही अनूठे अंदाज में होली के रंगों को लेकर आ रहा है। बॉलीवुड में त्योहार का रंग मिलाते हुए, शो के स्पेशल एपिसोड में ‘शोलेÓ के अंदाज में होली मनाई गई। इसके साथ मस्ती के रंग में रंगे कोचेस के साथ-साथ होस्ट भी बिलकुल नये अवतार में नजर आये।
‘शोले’ के ऐतिहासिक दृश्यों को फिर से ताजा करते हुए, कोचेस ने फिल्म के उन यादगार किरदारों का रूप धरा। पापौन गब्बर के रूप में नजर आये तो पलक बसंती के रूप में, जबकि हिमेश, जय बने हुए थे और शान बने थे वीरू। हमारे होस्ट जय भानूशाली ठाकुर की भूमिका में नजर आये। इस अवसर पर जय का साथ देने पहुंचे डांस रियलिटी शो ‘हाई फीवर…डांस का नया तेवरÓ में जल्द ही शिरकत करने वालेे नीतेश।
सूत्रों के अनुसार, एक सीक्वेंस में हर किसी ने अभिनय किया, जहां गब्बर के बड़े ही प्यारे रूप में दिखे पापौन ने कहा कि वह रामगढ़ में किसी को भी होली नहीं खेलने देंगे, क्योंकि उन्होंने जो पिचकारी ऑर्डर की थी वह अब तक नहीं आई है। उन्होंने पलक (बसंती), शान (वीरू) और हिमेश (जय), को रस्सी से बांधकर अपने पास बंधक बना लिया। लेकिन जल्द ही ठाकुर, रामलाल के साथ उन लोगों को छुड़ाने पहुंचे। हालांकि, वे लोग उन्हें छुड़ाने की काफी कोशिश कर रहे थे, लेकिन गब्बर उन्हें जाने नहीं देता है। आखिरकार बच्चों की फौज वहां पहुंचती है और अपने चहेते जजेस को बचा लेती है।
अपने दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म को दोहराने में जजेस को काफी मजा आया। वैसे हमें पूरा यकीन है कि दर्शकों को भी ‘द वॉयस इंडिया किड्सÓ पर होली का यह संगीतय ट्विस्ट पसंद आयेगा।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें