सदन ने महिलाओं को दिया सम्मान

विधानसभा संवाददाता ॥ भोपाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज सदन में महिलाओं को सम्मान दिया गया। मंत्रियों और विधायकों ने महिला मंत्रियों और विधायकों को बधाइयां दी।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा ने आज सदन ने महिलाओं के सम्मान में विशेष वक्तत्व दिया। उन्होंने भारतीय महिलाओं के शौर्य, साहस और सम्मान की सराहना की। उन्होंने प्रदेश और राष्ट्र के विकास में महिलाओं के योगदान को श्रेष्ठ बताया। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सदन में खड़े होकर प्रदेश की बेटियों की तारीफ की। उन्होंने तीरदांजी खिलाड़ी मुस्कान किरार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। पूरे सदन की ओर मुस्कान को बधाई दी गई। मालूम हो कि मुस्कान ने कल बैंकाक में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
महिलाएं संचालित करेगी एक जोन
महिला दिवस के अवसर पर ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि मप्र विद्युत मंडल के एक जोन का संचालन महिलाएं करेगी। इंदौर से इसकी शुरूआत होगी। मीटर रीडिंग से लेकर शिकायत निवारण की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेगी। इधर, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्व सहायता समूह को सहकारी महिला सेक्टर से जोड़ा जाएगा। इससे पहले संसदीय कार्य व जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहाकि मप्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को सफलता मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर वर्ग की महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित हुआ है।

मुंगावली विधायक बृजेन्द्र को गौर का आशीर्वाद, दस साल करोगे विधायकी
भोपाल (मुप्र)। मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में जीतकर आए कांग्रेस के बृजेंद्र ङ्क्षसह यादव एवं महेंद्र सिंह यादव ने आज विधानसभा के सदस्य पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद दोनों नव निर्वाचित सदस्यों ने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया। मुंगावली उपचुनाव जीतकर आए बृजेंद्र सिंह यादव ने सदन में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गौर ने कांग्रेस विधायक को आशीर्वाद देते हुए कहाकि तुम दस साल तक विधायक रहोगे। इसके पूर्व दोनों नव निर्वाचित विधायक नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित पार्टी के विधायकों के सदन में पहुंचे। मीडिया से चर्चा में दोनों विधायकों ने सांसद ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया को विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहाकि ङ्क्षसधिया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगा।

नर्मदा यात्रा की बसों का खर्च छुपा रही सरकार
विशेष संवाददाता ॥ भोपाल
राज्य सरकार आज सदन में अमरकंटक में नमामि देवी नर्मदे यात्रा के समापन समारोह के लिए बसों का अधिग्रहण और उसके भुगतान के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ गोङ्क्षवद सिंह ने अतारांकित सवाल के तहत नमामि देवी नर्मदे यात्रा का समापन समारोह में लगी बसों का हिसाब किताब पूछा था। लेकिन सरकार की ओर से वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने अपने लिखित जवाब में जानकारी एकत्रित की जाने की बात कही।
इससे पहले गोविंद सिंह का सवाल था कि इस यात्रा के समापन समारोह के लिए सरकार ने कितनी बसों का अधिग्रहण किया गया और इसका भुगतान किस दर पर किस विभाग द्वारा किया गया। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि भोपाल से अमरकंटक की दूरी लगभग 551 किमी है, किंतु बस का किराया लगभग 50 हजार रुपए का भुगतान किया गया है, जबकि अनूपपुर से अमरकंटक का प्रति बस किराया 51 हजार रुपए से अधिक का किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसों के भुगतान में अनियमिताएं की गई है। इस मामले में उन्होंने सवाल किया कि सरकार क्या जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई करेगी। वन मंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें