केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
महिला आत्मनिर्भर कैसे बने और समाज में उत्कृष्ट कार्य के दम पर अपनी एक अलग पहचान कैसे बनाए आदि व्यक्तव्यों से रूबरू कराने बीते दिन राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद की ईकाई केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा नवीबाग,भोपाल स्थित संस्थान के परिसर में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेशभर की 1200 महिलाएं शामिल हुईं। नुट्री फेयर शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह, कृषक उत्पाद कंपनी, महिला उद्यमी, अग्रणी महिला कृषक के साथ ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के साथ कृषि एवं विकास कार्य में सेवारत विभिन्न संस्थानों से प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें सोलिदारिदाद, महिन्द्रा, रिलायंस फाउंडेशन, केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्था एवं आईटीसी लिमिटेड प्रमुख है।
कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के निदेशक डॉ.पीएस तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विषय-विशेषज्ञों ने अपने-अपने विचार रखें और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। इस मौके सोलिदारिदाद के सामान्य प्रबंधक डॉ. सुरेश मोतवानी ने कहा कि महिला दिवस एक सांकेतिक दिवस है जिसके माध्यम से हम सभी महिलाओं के परिवार और समाज के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करते हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें