होशंगाबाद रोड पर नहीं बनी सब्जी मंडी एक लाख की आबादी हो रही प्रभावित

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
राष्ट्रीय राजमार्ग होशंगाबाद रोड पर जिस तेजी के साथ कालोनियों का निर्माण होने के बाद यहां जो बसाहट हुई उस आधार पर बाशिंदों को सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। होशंगाबाद रोड पर नगर निगम द्वारा अब तक सब्जी मंडी बनाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। पूर्व में इसके लिए प्रस्ताव भी बनाया गया है मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस क्षेत्र की करीब 5 दर्जन से ज्यादा कालोनियों में रहने वाले एक लाख से ज्यादा आबादी को सब्जी मंडी बनने का इंतजार है। सब्जी मंडी ने होने के कारण फुटकर व्यापारी चौराहे-चौराहों पर मंहगे दामों पर सब्जियों का कारोबार सड़क किनारे देखे जा सकते है। ऐसे व्यापारियों को नगर निगम के कर्मचारियों को संरक्षक मिल रहा है। होंशगाबाद रोड आरआरएल तिराहे से मिसरोद तक एक भी सब्जी मंडी नहीं बन सकी। इस रोड के दोनों ओर आवासीय कालोनियों का निरंतर विस्तार हो रहा है। स्थानीय बाशिंदों की मांग है कि नगर निगम प्रशासन को इस क्षेत्र की इस अहम समस्या को देखते हुए यहां पर एक सब्जी मंडी बनाने के लिए पहल करनी चाहिए।
बताया जाता है कि हबीबगंज नाका आरआरएल से मिसरोद तक होशंगाबाद रोड की दूरी करीब 7 किलोमीटर है। इस दूरी के अंतराल में यहां करीब 60 कालोनियां बसी है। यहां पर एक लाख से ज्यादा लोग वर्तमान में निवास करते हैं। स्थानीय बाशिंदों को ताजा सब्जियों के लिए इंतजार करना पड़ता है। यहां पर सब्जी मंडी न होने से मंहगे दामों पर बाशिंदों को सब्जियां खरीदनी पड़ती है।
फुटकर व्यापारी उठा रहे लाभ
इस क्षेत्र की घनी आबादी के बीच सब्जियों के लिए कोई स्थान नहीं होने के कारण आसपास सड़क किनारे सब्जियों का कारोबार करने वाले फुटकर व्यापारी महंगे दामों पर सब्जियां बेचकर मुनाफा कमा रहे है। इस क्षेत्र में सब्जी मंडी न होने के कारण सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दो गुना दामों पर सब्जी बेचते है। बागसेवनियां में जरूर हाट बाजार लगता है जो कि सड़क किनारे लगता है। यहां भी जगह की भारी कमी है। कालोनियों के रहवासी वाहन खड़ा करने की परेशानी के चलते यहां नहीं जाते है। इस बाजार से मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम के चलते यहां से इसे हटाने की मांग की गई मगर नगर निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पहल करना चाहिए
कोलानी में रहने वाले लोग मॉल में खरीदारी करने के लिए नहीं जा सकते है। खासकर सब्जी खरीदने तो कोई मॉल नहीं जाता। होंशगाबाद रोड की कालोनियों में रहने वाले बाशिंदों को राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में सब्जी मंडी बनाने के लिए पहल करनी चाहिए।
भूमि का अभाव
मिसरोद क्षेत्र में सरकारी भूमि का अभाव है। अन्य क्षेत्र में इस सुविधा के लिए निगम परिषद के समक्ष मामले के उठाया जाएगा। रोहित नगर में हाकर्स कार्नर जरूर विकसित किया जा रहा है। जनता को सब्जी मंडी की सुविधा मिल इसके लिए प्रयास होंगे।
> रामबाबू पाटीदार, पार्षद
> विष्णु विश्वकर्मा, रहवासी


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें