शॉपिंग मॉल में लगी आग, 37 की मौत

मॉस्को। रूस के पश्चिमी साइबेरिया में एक शॉपिंग मॉल में लगी आग में 37 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य झुलस गए। रूसी न्यूज एजेंसी तास की खबरों के अनुसार यह आग इंडस्ट्रीयल सिटी कहे जाने वाले पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो शहर में लगी थी।

आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की 100 गाड़ियां लगीं। तास के अनुसार अधिकारियों ने अब तक इस आगजनी में 37 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। मॉल में आग स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे लगी।

इस घटना में 12 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है। खबरों के अनुसार विंटर सिटी नाम के इस मॉल में मल्टीप्लेक्स के अलावा सौना और बॉलिंग झोन भी है जहां भारी भीड़ थी।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें