केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

सच संवाददाता ।। भोपाल
मप्र में लगातार चौथी बार सरकार बनाने की मंशा लिए भाजपा ने मिशन-2018 की अबकी बार-200 पार का नारा देकर तैयारियां शुरू की दी है। इसी कड़ी में सबसे अहम भूमिका और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बढिय़ा तालमेल के साथ काम करने वाले मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मप्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वे आज सुबह भोपाल पहुंचे। सुबह उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की उपलब्धियां गिनाई।
केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा के राष्अ्रीय नेतृत्व ने सक्रिय कर दिया है। तोमर अगले माह से किसान सम्मान यात्रा शुरू कर रहे हैं। वे मथुरा के बलदाऊ मंदिर से यात्रा के साथ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेंगे। यहां भाजपा ने एक अप्रैल 2018 को बड़ा आयोजन किया है। यहां आयोजित सभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे। सभा में किसान मोर्चा सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। किसान सम्मान यात्रा की तैयारियों का जिम्मा श्री तोमर ने खुद संभाला हुआ है।
कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक
केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज से तीन दिवसीय दौरे पर मप्र में है। आज उज्जैन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे तो कल मंदसौर में कार्यकर्ताओं से मिशन-2018 के लिए फीडबैक लेंगे। इस बैठक में शामिल होने के बाद वापस उज्जैन लौंटेंगे और वहां से ग्वालियर के रवाना होंगे।
दो चुनाव में मुख्यमंत्री से रहा है तालमेल
नरेंद्र सिंह तोमर ने मिशन-2018 के लिए प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री तोमर ने 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम करते हुए, मुख्यमंत्री के साथ अच्छे तालमेल का परिचय दिया था। इसलिए आने वाले चुनाव की तैयारी के लिए भी भाजपा श्री तोमर को किसी न किसी भूमिका में प्रदेश में सक्रिय रखना चाहती है।
माना जाता है कुशल रणनीतिकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मप्र भाजपा के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह तोमर संगठनात्मक क्षमता के साथ ही प्रशासन पर मजबूत पकड़ और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। श्री तोमर ने पहली बार प्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था और निर्वाचित भी हुए थे। वे इसके पहले प्रदेश से राज्यसभा सदस्य थे। तोमर इस बार ग्वालियर लोक सभा निर्वाचिन क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें