भुखमरी में भारत सात पायदान और फिसला : ग्लोबल हंगर इंडेस

नई दिल्ली। भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाले वैश्विक भुखमरी सूचकांक ग्लोबल हंगर इंडेस-2021 में भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर खिसक गया है। पिछले साल यानी 2020 में भारत 107 देशों में 94वें स्थान पर था। इस इंडेस में भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लोग कोविड-19 और इसके चलते लगाई गई पाबंदियों से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आयरिश एजेंसी कंसर्न वल्र्डवाइड और जर्मन आर्गनाइजेशन वेल्ट हंगर हिल्फ की संयुक्त रूप से तैयार की गई रिपोर्ट में भारत में भुखमरी के स्तर को चिंताजनक बताया गया है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें