वेयर हाउस में सड़ रहा गेहूं, उठाने के लिए तैयार नहीं एफसीआई नागरिक आपूर्ति निगम को सताने लगी भण्डारण की चिंता

 

सच प्रतिनिधि।। भोपाल

नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदे गए गेहूं को भारतीय खाद्य निगम द्वारा उठाव नहीं जा रहा है, जिसके चलते आगामी दिनों में खरीदे गए गेहूं का भण्डारण कहां किया जाएगा, इसकी चिंता नागरिक आपूर्ति निगम को सताने लगी है। अधिकारियों ने कई बार भारतीय खाद्य निगम को पत्र लिखे हैं, लेकिन उसका असर नहीं दिखाई दे रहा है, जिसके चलते भण्डारण में परेशानी आ सकती है।

नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य मेें खरीदे गए गेहंू का भण्डारण वेयर हाउस के गोदामों में किया जाता है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा पिछले वर्ष करीब 70 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की थी। खरीदी के बाद सरकार की विभिन्न योजनाओं में बांटे जाने वाले गेहूं का उठाव तो कर लिया गया है, लेकिन एफसीआई द्वारा अपने हिस्से का गेहूं हर माह जितना उठाव करना चाहिए, उतना नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते अभी भी 16 लाख मीट्रिक टन गेहूं वेयर हाउस के गोदामों में सड़ रहा है।

नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों का कहना है कि सीहोर में करीब 4 लाख टन, भोपाल में करीब दो लाख टन, विदिशा में करीब 2 लाख टन, रायसेन में डेढ़ लाख टन सहित अन्य जिलों के गोदामों में गेहूं रखा हुआ है, जो परेशानी का कारण बन रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि शीघ्र  ही गेहूं नहीं उठाया गया तो परेशानी बढ़ सकती है।

20 मार्च से होगी गेहंू की खरीदी

आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं की खरीदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिन किसानों ने अभी तक अपने पंजीयन नहीं कराए हैं, उनके पंजीयन किए जा रहे हैं। पुराने किसानों के पंजीयन का बेरिफीकेशन किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर 20 मार्च से गेहूं की खरीदी होगी।

पत्र और बैठकें भी काम नहीं आईं

नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बैठकें और पत्र भेजे गए हैं, लेकिन भारतीय खाद्य निगम अपने हिस्से का गेहूं उठाने के लिए तैयार नहीं है। पत्र के बाद रिमांडर भी भेजा गया है। भारतीय खाद्य निगम को हर महीने 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उठाना चाहिए, लेकिन डेढ़ लाख भी उठा रहा है।

 

  • भारतीय खाद्य निगम को गेहूं उठाने के लिए कई बार पत्र लिखे गए हैं। बैठकों में भी गेहूं उठाने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक अपने हिस्से का पूरा गेहंू नहीं उठाया गया है।

केके श्रीवास्तव, जनरल मैनेजर, नागरिक आपूर्ति निगम


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें