लड़कों के पढ़ाई में पिछडऩे पर राज्यपाल ने जताई चिंता

आरजीपीवी में 6 00 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप वितरित
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में आज मेधावी विद्यार्थियों को चांसलर स्कालरशिप वितरित की गई।कार्यक्रम की मुख्यअतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विद्यार्थियों को यह स्कालरशिप दी। विवि के सेमीनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि लड़कियां पढ़ाई में बाजी मार रही हैं, यह खुशी की बात है। छात्राओं का परफॉर्मेंस लड़कों की अपेक्षा काफी अच्छा है। यह खुशी की बात है कि लड़कियां आज पढ़ाई में आगे हैं, लेकिन लड़के क्यों पिछड़ रहे हैं। इस पर भी शोध की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में विवि के कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारी एवं प्रोफेसर उपस्थित थे। बता दें कि पिछले साल यह स्कालरशिप नहीं बंट पाई थी। जिसके चलते दोनों वर्षों की स्कालरशिप इस बार दी जा रही है। एक साल में 300 विद्यार्थियों को यह स्कालरशिप दी जाती है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें