राधारमण ग्रुप की ईशा व संभावी चांसलर स्कॉलरशिप से सम्मानित

सच रिपोर्टर, भोपाल।

्रराजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) परीक्षा  परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राधारमण समूह की दो छात्राओं को प्रतिष्ठित चांसलर स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है। इन विद्यार्थियों में समूह की बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ईशा लिंगायत तथा बीई कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पांचवे सेमेस्टर की सम्भावी सुमन शामिल हैं। राधारमण समूह के चेयरमेन आरआर सक्सेना ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि समूह के विद्यार्थी विगत अनेक वर्षों से अपने प्रदर्शन के चलते चांसलर स्कॉलरशिप सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त करते आ रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जहां विद्यार्थियों की मेहनत को दिया है तो वहीं समूह में मौजूद उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टी मेम्बर्स व विश्वस्तरीय अध्ययन सुविधाओं को भी दिया है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें