भाजपा से जनता त्रस्त, चाहती है बदलाव : राजपूत

श्योपुर ॥ सच एक्सप्रेस
बीते 15 साल में भाजपा के राज में प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान हो चुकी हैं तथा जनता बदलाव चाहती है जिसके लिए वो कांग्रेस के विकल्प को ही चुनेगी। बीते दिनों मुंगावली-कोलारस में हुए चुनावों में जनता के मूड को साफ देखा जा सकता था जहां कांग्रेस के साथ प्रदेश की जनता जाना चाहती है वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत और लगन ने कांग्रेस को अभूतपूर्व जीत दिलाई जिसके बाद प्रदेश में हर तरफ कांग्रेस की आवाज आ रही है। अब सभी को एक साथ कांग्रेस को मजबूत करने तथा मिशन-2018 को सफल बनाने का लक्ष्य है जिसकी शुरूआत 22 मार्च को विधानसभा घेराव के साथ किया जायेगा। इस घेराव में प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील, गांव से कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन भाग लेकर इस आंदोलन को सफल बनायेंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह राजपूत ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के मिशन के बारे में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संवाद एवं सम्पर्क करने का आव्हान करते हुए 22 मार्च के लिए भोपाल चलने का लक्ष्य दिया। इस मौेके पर सम्बोधित करते हुए जिलाप्रभारी रविन्द्र सिंह राजौधा, विधायक बृजराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के पापों का घडा भर चुका है अब तो संघ के द्वारा भाजपा धन उगाही कर पैसों की बंदरबाट करने में लगी हुई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कुंजबिहारी सर्राफ, अतुल चौहान, ओम राठौर, गिर्राज चोधरी, योगेश सिंह जाट, रामलखन हिरनीखेडा, रीतेश तोमर, राजू तोमर, बल्लू कबाडी, कुं. सुमन शर्मा, बाबू जंडेल, पवन शर्मा, बीपी सिंह, महावीर गुप्ता, महावीर मित्तल आदि मौजूद थे।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें