मंत्री के बेटे के साथ 3 साल से चला था अफेयर, शादी के 10 महीने बाद करनी पड़ी खुदकुशी 

भोपाल/रायसेन. प्रदेश के  रामपाल सिंह राजपूत की बहू प्रीति ने रायसेन जिले के उदयपुरा में शनिवार सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका कारण मंत्री ने अपने बेटे गिरजेश की शादी कहीं और करना बताया जा रहा है। प्रीति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें परिवार के लोगों को परेशान न करने की बात लिखी है। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। 3 साल से चल रहा था अफेयर…

– दरअसल, रायसेन जिले के उदयपुरा के लक्ष्मी चौक मोहल्ले में मंत्री रामपाल सिंह राजपूत का घर है। उनके घर के सामने ही चंदन सिंह रघुवंशी भी रहते हैं।

– प्रीति और गिरजेश दोनों ही 10वीं पास हैं। घर आमने सामने होने से मंत्री के बेटे गिरजेश और प्रीति रघुवंशी के बीच अफेयर हो गया।

– लोगों की मानें तो उनके बीच तीन साल से अफेयर चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने 20 जून 2017 को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके दो दिन बाद दाेनों ही उदयपुरा वापस आ गए।

शादी के बाद दोनों गांव में मिलते थे
– शादी के बाद जब दोनों उदयपुरा वापस आ गए तो गिरजेश ने प्रीति से कहा कि घर पर कुछ मत बताना। मैं पहले अपने घर वालों से बात कर उन्हें मना लूंगा। तब हम दोनों एक साथ रहेंगे। गिरजेश का मुख्य गांव केवट पिपरिया है। इसके बाद जब भी भोपाल से गिरजेश आता, दोनों उसी गांव में बने घर में मिलते थे।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें