कमलनाथ ने किए केदारनाथ के दर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में उपचुनावों से ठीक एक दिन पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि, कल्याण व प्रगति की कामना की। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों (पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव) पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन सीटों पर जीत-हार से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, पर शिवराज सिंह के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे उनके सामने बड़ी चुनौती बताया जा रहा है। उपचुनावों के लिए प्रचार में दोनों पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। खासकर, भाजपा ने न केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बल्कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की भी धुआंधार रैलियों का आयोजन किया था। ताकि मतदाताओं को लुभाने का कोई प्रयास नाकाफी न पड़ जाए। 


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें