महिलाओं ने घेरा मंत्री रामपाल का बंगला

भोपाल (सप्र)। प्रदेश में महिलाओंं पर बढ़ते अपराधों एवं प्रीति रघुवंशी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस महिला संगठन द्वारा मंत्री रामपाल सिंह के बंगले का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा कि मंत्री रामपाल सिंह प्रीति की आत्म हत्या के बाद अपने बेटे को बचा रहे है। उन्होंने बेटा को छुपाकर रखा हुआ। अगर वह गलत नहीं है, तो बेटे को सामने क्यों नहीं आने दे रहे है। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिवराज प्रदेशभर की बेटियों के मामा बने बैठे हुए लेकिन अपने प्रिय मंत्री को बचा रहे। प्रदर्शन में सवित्री, मीरा अग्रवाल, संतोष यादव, पिंकी यादव और फरीद आदि महिलए शामिल हुए। इन सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन से महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को रोकने और प्रीति रघुवंशी को न्याय दिलाने की मांग की।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें